उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अव्यवस्थाओं पर सीएचसी प्रभारी को फटकार लगाई
Mar 16, 2026, 12:55 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
लखनऊ, 16 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को चिनहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया।
उप मुख्यमंत्री ने सीएचसी के पंजीकरण काउंटर व इमर्जेन्सी कक्ष का निरीक्षण किया। वहां पर गंदगी व अव्यवस्थाओं को देखकर ब्रजेश पाठक ने सीएचसी प्रभारी को फटकार लगाई। व्यवस्थाओं को तुरंत सुधारने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री बगैर किसी सूचना के सीएचसी पहुँचे थे। वह मास्क लगाकर सीएचसी परिसर में पैदल ही पहुंचे। काफी देर के बाद सीएचसी के चिकित्सकों को उप मुख्यमंत्री के आने की सूचना हुई।-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

