भगवान विमल नाथ की रथ यात्रा में उमड़ा जैन समुदाय

WhatsApp Channel Join Now
भगवान विमल नाथ की रथ यात्रा में उमड़ा जैन समुदाय


जयकारों के साथ निकली भगवान विमलनाथ की भव्य रथयात्रा

-कंपिल में उमड़ा जैन श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति संगीत के बीच हुआ प्रभु का अभिषेक

फर्रुखाबाद, 19 मार्च (हि.स.)। जैन धर्म के 13वें तीर्थकर भगवान विमलनाथ के चार कल्याणकों की साक्षी रही पावन स्थली कंपिल के भगवान विमलनाथ जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथ यात्रा का आयोजन विमलनाथ दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी की ओर से गुरुवार को आयोजित की गई। वार्षिक रथ यात्रा समारोह में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम शुरु हों गए। इसके बाद चुनाव प्रकिया शांतिपूर्ण सम्पन हुई।

श्री कंपिल जी वार्षिक रथयात्रा समिति के प्रचार मंत्री पं. कमल कुमार जैन ने कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि रथ यात्रा समारोह कार्यक्रमों में सुबह 7 बजे श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, पूजा, श्री विमलनाथ जी का संगीतमय विधान, ध्वजारोहण, चित्रअनावरण, दीप प्रज्ज्वलन कर अतिथियों का सम्मान आदि कार्यक्रम सम्पन्न हुए। इसके बाद सभा की बैठक कर भगवान श्री विमलनाथ जी की भव्य रथयात्रा गुरुवार को मंदिर से निकाली गयी। रथयात्रा में भगवान की प्रतिमा को उठाने के लिए सारथी इंद्र, कुवेर आदि के लिए भक्तगणों ने दान की बोलियां लगायीं। ऊंची बोली पर भक्तों को भगवान की चांदी की पालकी कंधे पर ले जाने का अवसर प्राप्त हुआ। मंदिर से प्रारंभ हुए यात्रा में जैन ध्वजों से सजी हुई गाड़ियों के आगे जैनेश्वर भक्त झूमते हुए चल रहे थे।

चांदी की पालकी पर भगवान विमलनाथ की आकर्षक प्रतिमा विराजमान थी। शाम को भक्ति संगीत एवं आरती का कार्यक्रम हुआ। सैकड़ों जैन धर्मालंबियों ने भगवान विमलनाथ के दर्शन कर रथ यात्रा में शामिल होकर पुण्यलाभ प्राप्त किया। इसके बाद तीर्थ क्षेत्र कमेटी की चुनाव प्रकिया के लिए साधारण अधिवेशन शुरू हुआ।

चुनाव अधिकारी सुशील जैन की उपस्थित में सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद के लिए पुष्पराज जैन ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश जैन,महामंत्री सुशील जैन, कोषाध्यक्षक्ष पवन जैन को चुना गया। सभा की अध्यक्षता सुधीर जैन व मंच संचालन कमल कुमार व अनुराग जैन ने किया। कार्यक्रम में दूसर दराज क्षेत्र दिल्ली , लखनऊ, कानपुर , कन्नौज,मैनपुरी , एटा , अलीगंज , कायमगंज , आगरा , अलीगढ़ से जैन समाज के लोग उपस्थित हुए। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए थाना प्रभारी नितिन चौधरी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान दिगम्बर जैन कमेटी के अध्यक्ष पुष्पराज जैन, सुशील जैन, पवन कुमार जैन, सर्वेश कुमार जैन,सुधीर जैन, अनुज जैन, राहुल जैन, संजय जैन , अनुराग जैन , आशीष जैन, कुलदीप सैनी, अंकुर जैन आदि लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story