यात्रियों की सुविधा काे लेकर चलेगी  छपरा-दिल्ली-छपरा और छपरा-नई दिल्ली-छपरा फेस्टिवल स्पेशल

WhatsApp Channel Join Now
यात्रियों की सुविधा काे लेकर चलेगी  छपरा-दिल्ली-छपरा और छपरा-नई दिल्ली-छपरा फेस्टिवल स्पेशल


यात्रियों की सुविधा काे लेकर चलेगी  छपरा-दिल्ली-छपरा और छपरा-नई दिल्ली-छपरा फेस्टिवल स्पेशल


मुरादाबाद, 12 नवंबर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने गुरुवार शाम को बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु छपरा-दिल्ली-छपरा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस (05071/05072) 17 और 18 नवंबर को व छपरा-नई दिल्ली-छपरा फेस्टिवल स्पेशल (05073/ 05074) 18 और 19 नवंबर को संचालित होगी। चारों ट्रेन एक-एक फेरा लगाएंगी।

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 05071 छपरा-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल दिल्ली से 17 नवंबर को रात्रि 8:05 पर चलेगी अगले दिन शाम को 5:15 पर दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 5072 दिल्ली-छपरा फेस्टिवल स्पेशल दिल्ली से 18 नवंबर को रात्रि 8:10 पर चलेगी जो अगले दिन शाम 5:00 बजे छपरा पहुंचेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 5073 छपरा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 18 नवंबर को छपरा से रात्रि 11:05 पर चलेगी जो अगले दिन रात्रि 8:15 पर नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 5074 नई दिल्ली- छपरा फेस्टिवल स्पेशल 19 नवंबर को नई दिल्ली रात्रि 11:10 पर चलेगी जो अगले दिन रात्रि 8:00 बजे छपरा पहुंचेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776091 Articles

Share this story