देवरिया : तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयकारा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयकारा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर


देवरिया : तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयकारा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर


देवरिया, 10 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में सोमवार को रामजी सहाय पीजी कॉलेज परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आदर्श प्राथमिक पाठशाला पहुंची। इस दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा के शुभारंभ से पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. रतन पाल सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद सभी ने हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में शामिल लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया।

यात्रा में छठेलाल निगम, सुभाषचंद्र मद्धेशिया, रमेश सिंह, जितेंद्र गुप्ता, विश्वविजय निषाद, सुशीलचंद्र निगम, डीके यादव, मनीष गुप्ता, दिलीप जायसवाल, विनोद गुप्ता, रामसुधारे पासवान, जनार्दन राव, सुनील गुप्ता, प्रमोद दूबे, संतोष शुक्ला और वैभव सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story