मुरादाबाद रेल मंडल से संचालित दो रेलगाड़ियों के स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन
मुरादाबाद, 22 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक महेश यादव ने मंगलवार को बताया कि मुरादाबाद मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत मुरादाबाद रेल मंडल से संचालित दो रेलगाड़ियों के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने आगे बताया कि गाजीपुर सिटी–श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस (14611) 25 सितंबर (जेसीओ) से प्रभावी संशोधित समय के अनुसार गाड़ी संख्या (14611) का जम्मू तवी स्टेशन पर आगमन प्रातः 10:35 बजे तथा प्रस्थान प्रातः 10:45 बजे होगा। इसके पश्चात गाड़ी का श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन पर आगमन दोपहर 1 बजे होगा।
सूबेदारगंज–शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस (22431) 26 सितम्बर (जेसीओ) से प्रभावी संशोधित समय के अनुसार गाड़ी संख्या 22431 का शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर आगमन दोपहर 12:55 बजे होगा।
वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने कहा कि रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी के संशोधित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।----------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

