बुखार से पीड़ित बाबा के साथ इलाज करवाने जा रहा बालक चंद्रावल नदी में डूबा

WhatsApp Channel Join Now
बुखार से पीड़ित बाबा के साथ इलाज करवाने जा रहा बालक चंद्रावल नदी में डूबा


बांदा, 16 सितंबर (हि.स.)।

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बाबा और मां के साथ इलाज करवाने जा रहा बालक रपटे में पैर फिसल जाने से चंद्रावल नदी में डूब गया। आस-पास के लोगों ने उसकी तलाश किया लेकिन पता नहीं चला। मामले की सूचना पीएसी को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीएसी ने रेस्क्यू किया। इसके अलावा गोताखोरों ने उसकी तलाश किया। लेकिन कुछ पता नही चला। सूचना पाकर एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए।

पैलानी थाना क्षेत्र के पडोहरा गांव निवासी बाबा सुखदेव ने बताया कि उसका तीन वर्षीय पौत्र प्रियांशू पुत्र संतोष पाल बुखार से तप रहा था। वह अपनी बहू शशि और एक वर्षीय पौत्री प्रीती को लेकर बुधवार की सुबह इलाज करवाने पैलानी जा रहा था। प्रियांशू पैदल चल रहा था। जैसे ही वह रपटा के समीप पहुंचा ही था कि दलदल में पैर फिसल जाने से वह चंद्रावल नदी में गिर कर डूब गया। मां शशि व बाबा सुखदेव ने शोर मचाया शोर सुनकर स्थानीय नाविक बलबीर निषाद ,छोटे निषाद, कल्लू निषाद, बंटा निषाद, भूरा श्रीवास मौके पर पहुंचे और छलांग लगाकर उसकी खोजबीन शुरू कर दिया। लेकिन सफलता नही मिली। इसी बीच मामले की जानकारी जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद और थाना प्रभारी राममोहन राय को दी गई। मंत्री ने एसडीएम पैलानी भूपेंद्र सिंह से पीएसी के जवानों व वोट भेज कर तलाश कराए जाने के निर्देश दिए। पीएसी के जवानों ने वोट से करीब 500 मीटर दूरी तक रेस्क्यू चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसडीएम ने घटना स्थल का जायजा लिया। प्रियांशू अपने घर का इकलौता था। उसका पिता सूरत मेंं रह कर मजदूरी करता है। दो बहनें प्रिया और प्रीति हैं।

थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि तहसील में रूकी फतेहपुर की 12 बटालियन पीएसी के हेड अवसान अली व फूलचंद वर्मा एवं आधा दर्जन कांस्टेबल रेस्क्यू कर रहे है। इसके अलावा चिल्ला अमारा से आए पांच गोताखोरों ने चद्रावल नदी में चप्पे चप्पे में खोजबीन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह

Share this story