बिजली के करंट से 13 वर्षीय बच्ची की मौत

WhatsApp Channel Join Now
बिजली के करंट से 13 वर्षीय बच्ची की मौत


प्रयागराज, 11 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के छोटा कादिलपुर गांव में शनिवार को खेत में दौड़ाई गई नंगे बिजली के तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान आंशिका (13) पुत्री संजय पासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्ची खेत की ओर गई थी, तभी वह वहां बिछाई गई करंटयुक्त नंगी तार के संपर्क में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story