पर्वराज पर्यूषण पर्व के पूर्ण होने पर धूमधाम से गाजेबाजे संग निकली भव्य शोभायात्रा

WhatsApp Channel Join Now
पर्वराज पर्यूषण पर्व के पूर्ण होने पर धूमधाम से गाजेबाजे संग निकली भव्य शोभायात्रा


पर्वराज पर्यूषण पर्व के पूर्ण होने पर धूमधाम से गाजेबाजे संग निकली भव्य शोभायात्रा


मुरादाबाद, 28 सितम्बर (हि.स.)। भादप्रद मास में जैन धर्म के 10 दिनों तक चलने वाले कठिन त्याग, तपस्या, सत्य, क्षमा के पर्व पर्वराज पर्यूषण पर्व के पश्चात दिगंबर जैन समाज मुरादाबाद द्वारा सोमवार को मुरादाबाद महानगर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

शोभा यात्रा अपने परंपरागत मार्ग जीलाल स्ट्रीट स्थित जैन मंदिर जीलाल स्ट्रीट से प्रारंभ हुई। जैन मंदिर में सर्वप्रथम श्री जी का अभिषेक हुआ। उस अभिषेक के जल में सरोवर हुई जयमाल को प्राप्त करने का सौभाग्य अभिनंदन जैन, अनंत जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

तत्पश्चात श्री जी को रजत रथ में लेकर यश जैन पुत्र पंकज जैन विराजमान हुए। श्री जी के कुबेर अनिल जैन,अंकित जैन परिवार बना,जबकि रथ के सारथी बनने का श्री पर्व जैन,दीपक जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान के इंद्र नमन, प्रवीण, शिखर, प्रकाश जैन को प्राप्त हुआ।

गाजे, बाजे,ढोल नगाड़ों में झूमते हुए श्रद्धालु जिलाल स्ट्रीट से लेकर श्री जी को चलने के बाद लोहागढ़ स्थित प्राचीन श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे जहां श्री जी का अभिषेक हुआ और उस अभिषेक के जल में सरोवर हुई जयमाल श्री विपिन जैन,तरुण,आकाश,अनमोल जैन को प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

रास्ते में जगह जगह लोगो द्वारा रथ यात्रा का स्वागत किया गया। रथ यात्रा के साथ चल रहे लोगो को जलपान कराया व रथ पर पुष्प वर्षा की।

जैन समाज अध्यक्ष राजीव जैन द्वारा समस्त समाज व अतिथियों का धन्यवाद किया गया।

इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के उपाध्यक्ष अरविन्द, मंत्री अरविंद, कोषाध्यक्ष दीपक, उपमंत्री अनुज, सदस्य नितिन, शुभम, अखिलेश, नमन, नितिन, नीरज, दीपक, अरिहंत जैन, महिला जैन समाज अध्यक्षा ममता, उपाध्यक्ष मृदुला, मंत्री गौरी जैन, उपमंत्री दीक्षा, कोषाध्यक्ष मेघा आदि उपस्थित रही।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story