आज मुरादाबाद आएंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार
Jul 16, 2026, 10:18 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
मुरादाबाद, 16 जुलाई (हि.स.)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुरुवार को मुरादाबाद पहुंचेंगे। चुनाव में लगे पर्यवेक्षक और बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) के साथ तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में संवाद करेंगे।
मुरादाबाद के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि आज सुबह 11 बजे दिल्ली रोड स्थित होटल होलीडे रीजेंसी पहुंचेंगे। आधा घंटा यहां रुकने के बाद तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में जाएंगे। इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

