उत्तर रेलवे के सीसीएम रामनाथ झा ने हरदोई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर रेलवे के सीसीएम रामनाथ झा ने हरदोई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का लिया जायजा


उत्तर रेलवे के सीसीएम रामनाथ झा ने हरदोई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का लिया जायजा


मुरादाबाद, 09 अक्टूबर (हि.स.)। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रेलवे स्टेशन परिसर के व्यवस्थित एवं आकर्षक विकास के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के सीसीएम रामनाथ झा ने शुक्रवार को हरदोई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवरब्रिज, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, पार्किंग, बुकिंग कार्यालय, डोरमेट्री, प्लेटफॉर्म तथा स्टेशन परिसर में स्थित स्टॉलों का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

सर्कुलेटिंग एरिया एवं फुट ओवरब्रिज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने इन स्थानों पर विज्ञापन (एडवर्टाइजिंग) की संभावनाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए, ताकि उपलब्ध स्थानों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके तथा स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां उपस्थित फैसिलिटेटर से संवाद स्थापित कर मशीन के संचालन, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्टेशन के विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण का उद्देश्य स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने, उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा यात्रियों को सुगम एवं सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में व्यवस्थाओं का आकलन करना रहा।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story