जिला अस्पताल में लापरवाही का मामला: नवजात शिशु का शव शौचालय में मिला

WhatsApp Channel Join Now
जिला अस्पताल में लापरवाही का मामला: नवजात शिशु का शव शौचालय में मिला


उरई, 16 अगस्त (हि.स.)। जिला अस्पताल उरई में प्रशासनिक लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इमरजेंसी वार्ड के शौचालय में एक नवजात शिशु का शव पानी से भरी प्लास्टिक की बाल्टी में मिला। इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गम्भीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जिला अस्पताल उरई के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को अस्पताल के कर्मचारियों ने शौचालय में एक प्लास्टिक की बाल्टी में नवजात शिशु का शव होने की जानकारी दी। बाल्टी पानी से भरी हुई थी, जिसमें शिशु का शव पड़ा मिला। जानकारी के अनुसार, शिशु की मौत जन्म के तुरंत बाद हुई हो सकती है, लेकिन शव को इस तरह शौचालय में छोड़ दिया जाना अस्पताल प्रशासन की गम्भीर लापरवाही को दर्शाता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक शिशु को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके।

चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। वहीं, जिला प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765798 Articles

Share this story