महिला ने प्रताड़ना का दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस ने पति समेत दो आरोपितों को पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now
महिला ने प्रताड़ना का दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस ने पति समेत दो आरोपितों को पकड़ा


देवरिया, 14 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में थाना गौरीबाजार में एक महिला ने पति समेत ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। प्रकरण में महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को पति समेत दो आरोपितों को पकड़ा है।

गौरीगंज थाना प्रभारी डॉ. महेन्द्र कुमार ने बताया कि वादिनी रम्भा देवी पत्नी अभय जायसवाल निवासी बस स्टैंड गौरीबाजार ने एक दिन पूर्व 13 अप्रैल को मिशन शक्ति केंद्र पर लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति व ससुराल पक्ष के लोग उसे और उसकी पुत्री को प्रताड़ित कर रहे हैं। घर में रहने नहीं दे रहे हैं तथा अपशब्द कहकर धमका रहे हैं। साथ ही दबाव बनाकर तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर भी करा लिए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मिशन शक्ति टीम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़िता की काउंसलिंग की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। तहरीर के आधार पर थाना गौरीबाजार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले में आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित पति अभय जायसवाल और अभिषेक जायसवाल को पकड़ लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार

Share this story