कारपेंटर की करंट लगने से मौत

WhatsApp Channel Join Now
कारपेंटर की करंट लगने से मौत


बलरामपुर, 13 जून (हि.स.)। जनपद में थाना ललिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगता के मजरा शंकर नगर में शनिवार सुबह दरवाजा लगाने गए कारपेंटर की करंट लगने से मौत हो गई है।

थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि शंकर नगर में रहने वाला शमीम उर्फ बाऊर जो कि कारपेंटर का कार्य करता है। शनिवार सुबह गांव के ही एक घर पर दरवाजा लगाने गया था। इसी दौरान बिजली का बोर्ड हटाते समय विद्युत की चपेट में आ गया । जब तक कोई कुछ समझ पाता और लोग उसे बचाने पहुंचते कि करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीण मोहम्मद रईश ने बताया कि शमीम अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। उनके परिवार में दो छोटे बेटे, एक बेटी तथा वृद्ध माता-पिता हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभाकर कसौधन

Share this story