सड़क हादसे में कारपेंटर की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सड़क हादसे में कारपेंटर की मौत


नोएडा, 23 सितंबर (हि.स.)। थाना बादलपुर क्षेत्र के एनटीपीसी कट के पास बुधवार की शाम को एक डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे एक कारपेंटर को टक्कर मार दिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई है।

थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सुरेंद्र शर्मा (49) बुधवार की शाम को बाइक पर सवार होकर एनटीपीसी कट के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में सुरेंद्र शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story