देवरिया में आठ मई तक नि:शुल्क राशन मिलेगा : जिला पूर्ति अधिकारी

WhatsApp Channel Join Now

देवरिया, 25 अप्रैल (हि.स.)। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र राशन कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत मई माह के लिए आवंटित अनाज वितरित किया जाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

अन्त्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न (गेहूं 10 किग्रा एवं चावल 25 किग्रा) निःशुल्क वितरित किया जाएगा। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट (प्रति व्यक्ति) 5 किलोग्राम खाद्यान्न (गेहूं 1 किग्रा एवं चावल 4 किग्रा) निःशुल्क दिया जाएगा । समस्त कार्डधारक अपने निकटतम उचित दर दुकान से उपरोक्त निर्धारित मात्रा के अनुसार खाद्यान्न प्राप्त कर लें। यह वितरण 24 अप्रैल से 08 मई के मध्य किया जाएगा।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story