कार की टक्कर से स्कूटर सवार दिव्यांग समेत दो की मौत

WhatsApp Channel Join Now
कार की टक्कर से स्कूटर सवार दिव्यांग समेत दो की मौत


चित्रकूट दर्शन करने जा रहे थे दोनों चचेरे भाई

बांदा, 16 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर पदेश के जनपद बांदा में स्कूटर से चित्रकूट दर्शन करने जा रहे दो चचेरे भाईयों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महोबा जिला के कबरई थाना क्षेत्र के गांधी नगर निवासी बंशीधर ने बताया के उसका 40वर्षीय बड़ा भाई बाबू पुत्र गौरीशंकर एक पैर से दिव्यांग था। वह शुक्रवार को अपने तीन पहिया स्कूटर से अपने 35 वर्षीय पारिवारिक चचेरे भाई रामप्रकाश पुत्र कालीचरण के साथ चित्रकूटधाम में कामदगिरी के दर्शन करने जा रहे थे। जैसे वह लोग खुरहंड गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी विक्की में टक्कर मार दिया। जिससे दोनो लोगो छिटक कर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो को उठाकर रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दोनो की मौत हो गई। डॉक्टरो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान उसने पास से मिले मोबाइल नंबर पर घरवालों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनो में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर परिजन मेडिकल कालेज पहुंच गए।

मृतक के भाई बंशीधर ने बताया कि बाबू एक पैर से दिव्यांग था वह अपने चचेरे भाई रामप्रकाश के साथ हर साल शारदीय नवरात्र में चित्रकूट दर्शन करने जाते थे। दर्शन करने के बाद सभी जगह घूमते थे। फिर गांव आते थे। शुक्रवार को दोनो लोग हंसी खुशी घर से निकले थे। खुरहंड के पास मौत उनका इंतजार कर रही थी। उसकी शादी नही हुई थी। वह पांच भाईयो में बड़ा था। वह दूसरे की दुकान में बैठकर कपड़े सिलाई का काम करता था। पिता किसानी करता है। उसके पास चार बीघा जमीन है। अचानक हुई इस घटना से मां कल्ली समेत परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वही रामप्रकाश के चचेरे भाई रामबाबू ने बताया कि रामप्रकाश मजदूरी करता था। वह चार भाईयो में दूसरे नबंर का था। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटी एक बेटा छोड़ गया है।

इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया कि थाना गिरवां के चौकी खुरहंड क्षेत्र में एक चारपहिया वाहन द्वारा स्कूटर में टक्कर मार देने से स्कूटर पर सवार दो व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज के दौरान दोनों व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु हो गई । शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही की गई है । परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लिया गया है ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762253 Articles

Share this story