चलती कार में लगी आग, चार वाहन सवारों की बची जान

WhatsApp Channel Join Now
चलती कार में लगी आग, चार वाहन सवारों की बची जान


जौनपुर, 23 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामदेवपुर गांव के पास सोमवार की देर शाम चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। हालांकि कार में सवार चारों लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

आजमगढ़ जिले के महाराजगंज निवासी श्रीप्रकाश जायसवाल सोमवार को अपनी कार (यूपी 50 एएन 7222) से तीन अन्य लोगों के साथ वाराणसी शादी का सामान लेने गए थे। सामान लेकर चारों वापस आजमगढ़ लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे रामदेवपुर गांव के पास पुलिया के समीप अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं।

स्थिति भांपते हुए चालक श्रीप्रकाश जायसवाल और कार में सवार अन्य तीनों लोग तत्काल बाहर निकल आए। कुछ ही देर में आग ने कार के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। कार सवार सभी चारों लोग सुरक्षित हैं। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782121 Articles

Share this story