कैंटर चालक ने मारी बाइक में टक्कर, युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
कैंटर चालक ने मारी बाइक में टक्कर, युवक की मौत


नोएडा, 10 मई (हि.स.)। थाना फेस- 3 क्षेत्र के सेक्टर 71 अंडरपास के पास रविवार की शाम को एक कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अज्ञात मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को एक युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सेक्टर 71 अंडरपास के पास से गुजर रहा था, तभी एक कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया की मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कैंटर चालक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। इस घटना के चलते अंडरपास पर काफी देर तक जाम लग रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story