एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स ने किया ड्रिल प्रदर्शन
मुरादाबाद, 16 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में 9वीं यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की ओर से 10 दिवसीय सयुंक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन शनिवार को कैडेट्स ने ड्रिल का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण शिविर में मुरादाबाद, धामपुर, मोरना, बिजनौर, चन्दौसी, अमरोहा, बरेली, शाहजहांपुर, रामपुर के विभिन्न कॉलेजों की 550 एनसीसी कैडेटस भाग ले रहे हैं।
दिल्ली रोड स्थित निजी विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण शिविर के कैंप कमांडेंट कर्नल पीएन सिंह ने कहा कि सभी कैडेट्स को आगामी दिनों में वाद विवाद, ड्रिल, फील्ड क्राफ्ट, बॉलीवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। टेंट लगाना, टेंट उखाडना, आर्म्स ड्रिल करना, फॉयर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाना, महिला सशक्तीकरण, प्राथमिक चिकित्सा, साफ-सफाई आदि के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा। कैडेट्स के लिए सेना, पुलिस, अर्द्ध सैनिक बल, रक्षा संबंधी विभागों आदि के चुनाव और सेवाओं में यह प्रशिक्षण काम आएगा।
इस दौरान मेजर सोनिया बिंद्रा, मेजर मीनू मेहरोत्रा, कैप्टन सुनीता, कैप्टन रिहाना रईस, सीनियर जीसीआई करुणा त्यागी, जीसीआई खुशबू यादव, सूबेदार मेजर चरनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
----------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

