प्रो. राजेश गर्ग भाविप प्रयाग शाखा के अध्यक्ष, डॉ. जगदीश्वर द्विवेदी सचिव और गगन मोहन कोषाध्यक्ष निर्वाचित

WhatsApp Channel Join Now
प्रो. राजेश गर्ग भाविप प्रयाग शाखा के अध्यक्ष, डॉ. जगदीश्वर द्विवेदी सचिव और गगन मोहन कोषाध्यक्ष निर्वाचित


प्रयागराज, 05 अप्रैल (हि.स)। भारत विकास परिषद प्रयाग शाखा की सामान्य सभा की बैठक सिविल लाइन स्थित एक होटल में हुई। जिसमें आगामी सत्र के लिए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। सत्र 2026-27 के लिए इविवि के प्रो. राजेश कुमार गर्ग को अध्यक्ष, डॉ. जगदीश्वर द्विवेदी को सचिव और सीए गगन मोहन को कोषाध्यक्ष चुना गया।

प्रांतीय पर्यवेक्षक राधेश्याम कड़ेल की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार खरे ने निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व शाखा अध्यक्ष राज नारायण अग्रवाल ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया तथा पिछले वर्ष कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। नामांकन समिति के संयोजक और चुनाव अधिकारी जी के खरे ने कहा कि प्रयाग शाखा ने सदैव ही अपनी पुरानी परम्पराओं का पालन करते हुए नए मापदंड स्थापित किये हैं। अपने कार्यक्रमों के माध्यम से हमेशा ही समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है और हमें विश्वास है कि हमारी नई टीम परिषद और शाखा के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

प्रांतीय पर्यवेक्षक राधेश्याम कड़ेल ने सर्वसम्मत से चुनाव के परम्परा की प्रशंसा की और परिषद के उद्देश्यों और कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रसिद्ध भजन गायक एवं कवि राधेश्याम कड़ेल ने अपने भजनों से लोगों को भाव विभोर कर दिया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार गर्ग ने कहा कि भारत विकास परिषद स्वस्थ्य, समर्थ और संस्कारित राष्ट्र के निर्माण में अपना अतुलनीय योगदान दे रहा है। वर्ष भर के कार्यक्रमों के माध्यम से हमारा प्रयास रहेगा कि हम परिषद के उद्देश्यों की दिशा में निरंतर आगे बढ़ते रहें। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि परिषद के कार्यों को समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए और कुछ बड़े सामाजिक प्रोजेक्ट पर हम सभी मिलकर कार्य करें। कार्यक्रम का प्रारम्भ भारत माता एवं विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम के गायन के साथ हुआ। संचालन डॉ. जगदीश्वर द्विवेदी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ सीए डॉ. नवीन चंद्र अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. श्रीमती अल्पना अग्रवाल, पुरुषोत्तम दास केसरवानी, डॉ. बृजेश कुमार, राजीव माहेश्वरी, दिनेश रस्तोगी, प्रो. उमेश प्रताप सिंह, आलोक शाह सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story