मुरादाबाद डिपो से गोरखपुर के लिए 28 फरवरी से बसों का संचालन होगा शुरू

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद डिपो से गोरखपुर के लिए 28 फरवरी से बसों का संचालन होगा शुरू


मुरादाबाद, 24 फरवरी (हि.स.)। मुरादाबाद डिपो से गोरखपुर के लिए 28 फरवरी से बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। प्रतिदिन चार बसें चलेंगी। इससे होली पर घर जाने वालों को राहत मिलेगी। पहली बस सुबह सात बजे गोरखपुर के लिए रवाना होगी। होली को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से मुरादाबाद से लंबी दूरी के रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा। गोरखपुर के लिए चार बसें लगाने के लिए तैयारियां हो चुकी हैं। 28 फरवरी से सुबह से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

बस अड्डा इंचार्ज चंद्रभान सिंह ने मंगलवार को बताया कि पहली बस सुबह 7 बजे गोरखपुर के लिए निकलेगी। इसके बाद यात्रियों के मिलने के अनुसार, बसों को भेजा जाएगा। बस में 25 से 30 प्रतिशत - यात्री होते ही बसों को रवाना कर दिया जाएगा। इसके साथ ही लखनऊ के लिए यात्री बढ़ने पर बसों को बढ़ाया जाएगा। बसों को दुरुस्त करा दिया गया है। गोरखपुर के लिए आठ मार्च तक लगातार बसें चलेंगी। इसके बाद भी यात्री मिलते हैं तो गोरखपुर के लिए बसें चलाई जाएंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story