फर्रुखाबाद में सांड के हमले में घायल किसान की माैत
फर्रुखाबाद, 19 मार्च(हि.स.)। फर्रुखाबाद के नगर से सटे गांव पितौरा में गुरुवार को खेत की ओर जा रहे वृद्ध पर सांड ने अचानक हमला कर उन्हें बुरी तरह पटक दिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दम ताेड़ दिया।
पितौरा निवासी वृद्ध सुरेश चंद्र गंगवार गुरुवार काे अपने खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक सांड ने पटक दिया। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे सांड को भगाया और उन्हें बचाया। परिजनाें ने सुरेश चंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उपचार कराने तत्काल आगरा के लिए रवाना हुए लेकिन एटा पहुंचते-पहुंचते उनकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें वहीं के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

