बीयू में दो प्रशासनिक अधिकारी डा. संदीप व रामविलास बनाए गए सहायक कुलसचिव

WhatsApp Channel Join Now
बीयू में दो प्रशासनिक अधिकारी डा. संदीप व रामविलास बनाए गए सहायक कुलसचिव


झांसी, 16 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश शासन ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कार्यरत डॉ. संदीप सिंह को सहायक कुलसचिव के पद पर पदोन्नति प्रदान की है।

उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के 16 मार्च के आदेशानुसार यह पदोन्नति दी गई है। डॉ. संदीप सिंह वर्तमान में विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।इसी क्रम में विश्वविद्यालय में कार्यरत राम विलास को भी सहायक कुलसचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है।

उल्लेखनीय है कि रामविलास 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। शासन के निर्देशानुसार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के कुलसचिव द्वारा दोनों अधिकारियों को उनके नए पद का कार्यभार ग्रहण करा दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया

Share this story