बीटेक के छात्र ने फांसी लगा की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
बीटेक के छात्र ने फांसी लगा की आत्महत्या


नोएडा, 14 जुलाई (हि.स.)। थाना दनकौर क्षेत्र के कस्बा दनकौर में रहने वाले बीटेक के छात्र ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर आज पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मंगलवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि थाना दनकौर क्षेत्र के कस्बा दनकौर के रूप लाल कॉलोनी में किराए के मकान मे रहने वाले राहुल तिवारी पुत्र सत्यनारायण तिवारी मूल निवासी हसनपुर मठिया बरला जनपद गोपालगंज बिहार उम्र 22 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से पंगा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मृतक एक निजी यूनिवर्सिटी से बीटेक चतुर्थ वर्ष का छात्र था। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story