आगामी विधानसभा तैयारी में जुटी बसपा, मायावती ने पांच नवंबर काे बुलाई बैठक

WhatsApp Channel Join Now
आगामी विधानसभा तैयारी में जुटी बसपा, मायावती ने पांच नवंबर काे बुलाई बैठक


लखनऊ, 05 नवंबर (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पांच नवंबर को लखनऊ में बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश स्टेट यूनिट के सभी स्तर के छोटे-बड़े पदाधिकारी और 75 जिलों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां, ईमानदार उम्मीदवारों के चयन और पार्टी के जनाधार को बढ़ाने को लेकर चर्चा की जाएगी।

बैठक से एक दिन पहले इस संबंध में बुधवार को पार्टी की ओर से जारी एक पत्र में मीडिया को भी आमंत्रित किया गया है। पत्र में कहा गया है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पांच नवंबर (गुरुवार) को लखनऊ के माल एवेन्यू 12 स्थित बीएसपी यूपी स्टेट कार्यालय पर 11 बजे से बैठक करेंगी। इसमें सभी पार्टी के सभी वरिष्ठ अधिकारी और कार्यकर्ता समेत सभी जिलों के अध्यक्ष की मौजूदगी जरूरी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772079 Articles

Share this story