राजस्थान में हुए निकाय चुनाव में बसपा 19 सीटों पर जीती, मायावती ने कहा -गड़बड़ी न होती और सीटें जीतते

WhatsApp Channel Join Now
राजस्थान में हुए निकाय चुनाव में बसपा 19 सीटों पर जीती, मायावती ने कहा -गड़बड़ी न होती और सीटें जीतते


लखनऊ, 15 सितंबर (हि.स.)। राजस्थान में हुए नगरीय निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) काे 19 सीटों पर जीत मिली है। इस जीत पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सभी पार्षदों को बधाई दी है। उन्होंने चुनाव परिणामों में धांधली का आरोप भी लगाया है।

बसपा प्रमुख ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजस्थान में हुये निकाय चुनाव में बसपा ने भी इस बार 19 सीटों पर अपने पार्षद जिताकर भेजे हैं। काफी उम्मीदवार सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से दोबारा गिनती में ज़बरदस्ती थोड़े-थोड़े वोटों के अन्तर से हरा दिये गये हैं, वरना पार्टी का यहां और भी अच्छा रिज़ल्ट आ सकता था। इसके लिए पार्टी ने बसपा के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी हैं।

मायावती ने आगे लिखा कि इससे पहले पंजाब सहित देश के कुछ और राज्यों में भी जो स्थानीय निकाय के चुनाव हुये हैं, तो वहां भी पार्टी का पहले से अच्छा नतीजा आया है और वे भी बधाई के पात्र हैं। उम्मीद है कि अब वहां आगे होने वाले विधानसभा आमचनाव में व देश में लोकसभा आमचुनाव में भी वे सभी लोग अपनी पार्टी का बेहतर रिजल्ट जरूर लायेंगे

मायावती ने ओड़िशा प्रदेश का ख़ासकर पश्चिम और दक्षिण ओड़िशा क्षेत्र के गणपर्व ‘नूआ खाइ तिहार' के अवसर पर कहा कि मैं सभी जनसाधारण का प्रकृति से सुख, समृद्धि कामना करने के साथ-साथ सभी को नूआ जुहार करती हूँ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story