बसपा प्रमुख मायावती ने हापुड़ में दलित की मौत पर जताया दुख, सरकार से की दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवाज देने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
बसपा प्रमुख मायावती ने हापुड़ में दलित की मौत पर जताया दुख, सरकार से की दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवाज देने की मांग


लखनऊ, 06 सितंबर (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने हापुड़ जिले की घटना की निंदा की हे। उन्होंने मांग की है कि सरकार आरोपितों को कड़ी सजा दिलाने के साथ पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा भी दे।

बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जिला हापुड़ के थाना हापुर नगर के अन्तर्गत दो समुदायों में हुई आपसी रंजिश व झड़प में घायल हुये दलित समाज के लोगों में से एक व्यक्ति की आज हुई मौत अति-दुखद। सरकार आरोपिताें को क़ानूनी सज़ा के साथ-साथ पीड़ित परिवार की भी सहायता ज़रूर करे तो यह उचित होगा। वैसे भी आपसी रंजिशों का ख़ून-ख़राबा में बदल जाना अति-निन्दनीय एवं चिन्तनीय तथा ऐसी घटनाओं को सरकारी हस्तक्षेप आदि से हर हाल में रोका जाना चाहिये ताकि विवाद संघर्ष तक ना पहुँच पाये।

उल्लेखनीय है कि हापुड़ नगर थानाक्षेत्र स्थित ग्राम बदनौली चार सितंबर को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस दौरान तीन लोग घायल हो गये थे, जिनमें रविवार काे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस मामले में एएसपी विनीत भटनागर ने कहा कि इस मामले में छह लोग गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल की असलहा बरामद कर लिया गया है। दोषियों पर कार्रवाई कर रही है। यदि कोई यहां पर पहुंचकर कानून व्यवस्था को बिगड़ाने का प्रयास करेगा तो हम उन पर भी कठोर कार्रवाई करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story