बसपा प्रमुख मायावती कल करेंगी बैठक

WhatsApp Channel Join Now
बसपा प्रमुख मायावती कल करेंगी बैठक


लखनऊ, 02 सितंबर (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में तीन सितंबर (गुरुवार) को एक बड़ी बैठक बुलाई है।

बुधवार को पार्टी कार्यालय से जारी पत्र के आधार पर यह बैठक पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित होगी। इस बैठक में बसपा आल इण्डिया के सभी वरिष्ठ अधिकारी- पदाधिकारियों एवं विभिन्न राज्यों के अध्यक्ष और को-आर्डिनेटर शामिल होंगे। बसपा प्रमुख इस बैठक में पिछली बैठकों में जो कार्य पदाधिकारियों को सौंपे थे उसकी समीक्षा की करेंगी। इस बैठक में सभी को समय से पहुंचने के निर्देश दिये गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story