बीएससी छात्रा ने फांसी लाकर दी जान

WhatsApp Channel Join Now
बीएससी छात्रा ने फांसी लाकर दी जान


फर्रुखाबाद, 04 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही छात्रा ने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

थानाध्यक्ष इंद्रजीत ने बताया कि गांव मानपुर निवासी बृजेश की पुत्री संध्या (19) चित्रकूट के रामनिवास महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इन दिनों उसकी परीक्षाएं चल रही थी। सोमवार को छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि संध्या पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। उसने किन परस्थितियों में फांसी लगाकर जान दी है। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को नहीं है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story