प्रयागराज: बीएसए ने दिव्यांग छात्रा को ब्रेल पाठ्य पुस्तकें भेंट की

WhatsApp Channel Join Now
प्रयागराज: बीएसए ने दिव्यांग छात्रा को ब्रेल पाठ्य पुस्तकें भेंट की


प्रयागराज, 23 अप्रैल (हि.स)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में जिला परियोजना कार्यालय, मम्फोर्डगंज, बेसिक शिक्षा विभाग में गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार ने अध्ययनरत दृष्टिहीन दिव्यांग मेधावी छात्रा वैष्णवी को कक्षा 5 की समस्त ब्रेल पाठ्य पुस्तकें भेंट की।

आदर्श विद्यालय एस. आर. एन. अस्पताल रोड (सीपीआई) क्षेत्र परिषदीय विद्यालय में अध्ययनरत दृष्टिहीन दिव्यांग मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी वैष्णवी को बीएसए अनिल कुमार ने कार्यालय में आमंत्रित कर ब्रेल पाठ्य पुस्तकें भेंट कर सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी उसकी शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन एवं सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

इस अवसर पर उपस्थित अन्य कर्मचारियों ने भी वैष्णवी के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का समन्वयन जिला समन्वयक समेकित शिक्षा विकास पांडे ने किया। इस दौरान शुभ्रा एवं छात्रा के अभिभावक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story