मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में बनाई नई पहचान : बृजभूषण सिंह

WhatsApp Channel Join Now
मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में बनाई नई पहचान : बृजभूषण सिंह


मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में बनाई नई पहचान : बृजभूषण सिंह


सुलतानपुर, 07 अक्टूबर (हि.स.) । उत्तर प्रदेश जिला सुलतानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष के प्रशासनिक एवं लोकसेवा कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा ने बुधवार को तिकोनिया पार्क में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की। इसके बाद शहर में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। जिला प्रभारी बृजभूषण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई सोच, नई दिशा और नई गति मिली है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प साकार हो रहा है। आज दुनिया भारत के सामर्थ्य और नेतृत्व की चर्चा कर रही है। 35 से अधिक देशों द्वारा प्रधानमंत्री को सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित किया जाना भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी बृजभूषण सिंह की मौजूदगी में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन सुना। इसके बाद वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी बृजभूषण सिंह एवं जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने सेवा ज्योति मशाल प्रज्ज्वलित कर यात्रा की अगुवाई की।यात्रा तिकोनिया पार्क से डाकखाना,गल्लामंडी, मेडिकल कॉलेज और आजाद तिराहा होते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान पहुंचकर संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ,सबका विकास और सुशासन को शासन का आधार बनाया है। स्पष्ट नीति और साफ नीयत के साथ देश चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सरकार की योजनाओं ने गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं और भारत अब बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल करने की क्षमता रखता है।

जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसे घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि आनंद द्विवेदी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, करुणा शंकर द्विवेदी,जगजीत सिंह छंगू,प्रवीन कुमार अग्रवाल,शशिकांत पाण्डे, गांधी सिंह, विजय सिंह रघुवंशी, योगेंद्र सिंह,आनंद द्विवेदी,कृपाशंकर मिश्रा, बबीता तिवारी, रि.कर्नल पंकज वर्मा, विजय त्रिपाठी, अयोध्या प्रसाद वर्मा, संदीप सिंह, विजय मिश्र, एलके दूबे,अखिलेश जायसवाल, ब्लाक प्रमुख चंदर प्रताप सिंह,नवनीत सिंह सोनू, डिंपल सिंह, शिव कुमार सिंह, कमला सिंह,प्रीति प्रकाश,पूजा कसौधन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story