ब्रिगेडियर पीके शास्त्री ने एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
ब्रिगेडियर पीके शास्त्री ने एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण


06 जुलाई तक दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का होगा आयोजन

हमीरपुर, 05 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे के ब्रह्मानंद महाविद्यालय में रविवार को 10 दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का कानपुर ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पीके शास्त्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं, अनुशासन और प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।

शिविर में आगमन पर 58 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एसके सिंह ने ब्रिगेडियर पीके शास्त्री का स्वागत किया। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत कर सलामी दी। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उन्होंने कैडेट्स की लिविंग लाइनों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने फायरिंग, ड्रिल, खेलकूद एवं सैन्य प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान ब्रिगेडियर पीके शास्त्री ने लेफ्टिनेंट गणेश दत्त पांडे, लेफ्टिनेंट हरिश्चंद्र तिवारी, सेकंड ऑफिसर नीलम कुमारी, जीसीआई सुश्रिता सी तोड़कर तथा ट्रेनिंग सूबेदार नरेंद्र सिंह से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण कार्यक्रम के बाद उन्होंने महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. इंद्रपाल सिंह एवं प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story