ब्रिज से पहले असंतुलित होकर पलटा ट्रक

WhatsApp Channel Join Now
ब्रिज से पहले असंतुलित होकर पलटा ट्रक


हाथरस, 22 जून (हि.स.)। सहपऊ-सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव मानिकपुर के पास एक 18 टायरा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। यह घटना रेलवे लाइन क्रॉसिंग के लिए निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर चढ़ने से ठीक पहले हुई। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए।

ट्रक में जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के लिए पांच लंबे गार्डर लदे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह ट्रक आगरा से इन गार्डरों को लेकर जलेसर की ओर जा रहा था। मानिकपुर के पास ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रक सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों में रामकुमार गुप्ता, कपिल वाष्र्णेय, हरीश सेठ, अनिल कुमार और अभिषेक शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story