मुरादाबाद : तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से पीतलनगरी पानी से लबालब

WhatsApp Channel Join Now

- मौसम विशेषज्ञ बोले, शनिवार को भी मुरादाबाद में बादल छाए रहेंगे व बूंदाबांदी होगी

मुरादाबाद, 20 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद जनपद में शुक्रवार शाम को हुई 3 घंटे की मूसलाधार बारिश से पीतलनगरी पानी से लबालब हो गई। एमडीए की कालोनियां हों या गली-मोहल्ले सब जगह बरसात का पानी भर गया। वहीं इस बारिश से मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को भी मुरादाबाद में बादल छाए रहेंगे व बूंदाबांदी होगी रविवार को सूरज निकलेगा तभी मौसम खुलेगा।

मुरादाबाद जनपद में गुरुवार रात्रि 1 बजे के लगभग बूंदाबांदी शुरू हो गई थी जो शुक्रवार सुबह 9 बजे तक रुक रुक कर जारी रही। इसके बाद आज सुबह 11 बजे फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई जो दोपहर 2 तक होती रही। इसके बाद आज शाम 6:30 पर मूसलाधार तेज बारिश शुरू हो गई जो रात्रि 8:30 बजे तक जारी रही। 3 घंटे की लगातार तेज बारिश से मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की कालोनियां आवास विकास की कॉलोनी व शहर के सभी गली मोहल्ले बारिश के पानी से लबालब भर गए। होली के बाद से गर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी लोगों ने पंखों के साथ ऐसी भी चलने शुरू कर दिए थे लेकिन अचानक हुई इस बारिश से मौसम का मिजाज एकदम बदल गया और फरवरी माह वाली ठंडक का एहसास मार्च के मध्य में होने लगा।

मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर एके सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष फरवरी माह के मध्य में या शिवरात्रि पर बारिश होती है इसके बाद धीरे-धीरे ग्रीष्म ऋतु का आगमन प्रारंभ हो जाता है लेकिन इस बार फरवरी माह में बारिश नहीं हुई जो अब पड़ रही है। शनिवार को भी मुरादाबाद में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। दो दिन बाद मौसम खुल जाएगा फिर ग्रीष्म ऋतु सही से प्रारंभ होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story