उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सवर्ण माेर्चा काे दिया आश्वासन, कहा-यूजीसी के मुद्दे पर दिल्ली नेतृत्व से करेंगे बात

WhatsApp Channel Join Now
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सवर्ण माेर्चा काे दिया आश्वासन, कहा-यूजीसी के मुद्दे पर दिल्ली नेतृत्व से करेंगे बात


लखनऊ,01 अप्रैल (हि.स.)। यूजीसी के 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना' (संशोधन) विनियम, 2026 के विराेध में सवर्ण मोर्चा के एक प्रतिनिधिमण्डल ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। इस पर उपमुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर दिल्ली नेतृत्व से बात करने का

आश्वासन दिया है।

बुधवार काे सवर्ण मोर्चा के एक प्रतिनिधिमण्डल अभिनव नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके सरकारी आवास पर मिला। सवर्ण मोर्चा के संदीप सिंह ने बताया कि यूजीसी काला कानून सवर्ण समाज के साथ अन्याय है। उपमुख्यमंत्री पाठक ने सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि हम सबको साथ लेकर चलते हैं। किसी भी कीमत पर किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। इस मुद्दे पर हम दिल्ली नेतृत्व से बात करेंगे।

इस अवसर पर ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से बात करते हुए सपा की कड़ी आलोचना की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के लोग बहुरूपिये हैं, जब सत्ता में होते हैं तब दलित विरोधी होते हैं। महिला आरक्षण का विरोध किया, बिल फाड़कर फेंक दिया। अब जब सत्ता में नहीं हैं तो हाय सत्ता— हाय सत्ता की भूख सता रही है। इनके कुकृत्य सब जानते हैं। उन्हाेंने कहा कि यह दलित विरोधी हैं व पिछड़ा विरोधी हैं। इन्हें आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। यह केवल सैफई का विकास चाहते हैं। सपा के नेता केवल जनता को गुमराह करना चाहते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story