उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अमित शाह व जेपी नड्डा से की भेंट
लखनऊ, 14 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। ब्रजेश पाठक ने दोनों नेताओं से भेंट करते हुए तस्वीर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की है।
उप मुख्यमंत्री ने लिखा कि नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से आत्मीयतापूर्ण भेंटकर कुशल मार्गदर्शन प्राप्त किया। वहीं पूर्व भाजपा अध्यक्ष से भेंट का जिक्र करते हुए लिखा कि नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से आत्मीयतापूर्ण भेंटकर जनस्वास्थ्य एवं अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर कुशल मार्गदर्शन प्राप्त किया।
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

