ब्रजेश पाठक ने 'महर्षि वाल्मीकि प्राकट्योत्सव’ समारोह का किया शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
ब्रजेश पाठक ने 'महर्षि वाल्मीकि प्राकट्योत्सव’ समारोह का किया शुभारंभ


ब्रजेश पाठक ने 'महर्षि वाल्मीकि प्राकट्योत्सव’ समारोह का किया शुभारंभ


लखनऊ, 26 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राजधानी लखनऊ में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित ‘वाल्मीकि प्राकट्योत्सव’ समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने आदि कवि महर्षि वाल्मीकि के महान व्यक्तित्व, उनकी अमर कृति रामायण तथा उनके द्वारा प्रतिपादित सत्य, समरसता, करुणा और मानवता के शाश्वत संदेशों पर अपने विचार साझा किए।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समारोह के अंतर्गत महर्षि वाल्मीकि के जीवन, आदर्शों एवं महान कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ कर उसका अवलोकन भी किया।

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनके आदर्श युगों-युगों तक समाज को सदाचार, समानता एवं लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे। उनकी अमर कृति रामायण भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आदर्श जीवन का अनुपम मार्गदर्शन करती है। महर्षि वाल्मीकि जी के विचार आज भी समाज में मानवीय मूल्यों, सामाजिक समरसता और नैतिक चेतना को सुदृढ़ करने में प्रासंगिक हैं।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि, भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री राजीव मिश्रा , उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम, वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार वाल्मीकि, प्रोफेसर वरुण चांचड़, अभिषेक गुप्ता, पृथ्वीराज चौहान, दिनेश चंद्रा, राजेंद्र वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766984 Articles

Share this story