उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केजीएमयू में किया संविधान स्थल का लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केजीएमयू में किया संविधान स्थल का लोकार्पण


लखनऊ, 17 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में गुरूवार को संविधान स्थल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा तिरंगा केवल हमारी पहचान नहीं, यह भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।

कार्यक्रम में नर्सिंग कैडर द्वारा राष्ट्रगान गाया गया एवं एकल पुष्प देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके साथ ही मैट्रन, डिप्टी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट एवं असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, कर्मचारी परिषद के पदाधिकारीगण, केजीएमयू नर्सेज एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, नर्सिंग ऑफिसर्स एवं अन्य कर्मचारीगण ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विशाल राष्ट्रध्वज की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सेवा के संकल्प को और मजबूती प्रदान करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में केजीएमयू की कुलपति पद्मश्री प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद व सीएमएस डा.बी.के.ओझा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुरेश कुमार, केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह, डीएमएस डॉ. सुमित रोंगटा, डीएमएस डॉ. अजय पाल, डीएमएस डॉ. श्वेता पांडे सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story