सोनभद्र में आकाशीय बिजली से बालक की मौत
सोनभद्र, 26 जून (हि.स.)। कोन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम चार बजे आकाशीय बिजली के चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई व एक व्यक्ति झुलस गया।
ग्राम पंचायत कचनरवा निवासी 45 वर्षीय रामनाथ उरांव व 08 वर्षीय आवेश तिग्गा पुत्र पप्पू तिग्गा बारिश को देखकर बाहर रखा सामान घर के अंदर रख रहे थे। इसी बीच एकाएक आकाशीय बिजली गिरी जिसके चपेट में आने से 08 वर्षीय बालक आवेश की मौके पर ही मौत हो गई व रामनाथ उरांव गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। परिजनों ने एम्बुलेंस के माध्यम से गंभीर रूप से झुलसे रामनाथ उरांव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवाया जहां डाक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आठ वर्षीय बालक आवेश तिग्गा के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी

