बूथ अध्यक्ष ही संगठन के सेनापति : जे.पी.एस. राठौर

WhatsApp Channel Join Now
बूथ अध्यक्ष ही संगठन के सेनापति : जे.पी.एस. राठौर


मथुरा में भाजपा का बूथ अध्यक्ष प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित

मथुरा, 22 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा मथुरा महानगर और गोवर्धन के बस स्टैंड के समीप राधेश्याम सेवा सदन में बूथ अध्यक्ष प्रशिक्षण सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर रहे।

मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने कहा कि बूथ जीता, चुनाव जीता केवल नारा नहीं, बल्कि भाजपा की कार्यशैली का मूल मंत्र है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को संगठन का सेनापति बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने की तथा संचालन जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र राणा ने किया। इस दौरान गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story