मुरादाबाद: अक्टूबर माह में लगने वाली ऑटम फेयर के लिए स्टालों की बुकिंग शुरू

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद: अक्टूबर माह में लगने वाली ऑटम फेयर के लिए स्टालों की बुकिंग शुरू


मुरादाबाद, 26 अप्रैल (हि.स.)। अमेरिका के बिजनेस ऑर्डरों के बढ़ने के सिलसिले से उत्साहित मुरादाबाद के निर्यातकों ने हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की मेजबानी में अक्टूबर 2026 में एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले ऑटम फेयर के लिए स्टालों की बुकिंग कराने का सिलसिला शुरू कर दिया है।

हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की प्रशासनिक समिति के सदस्य व मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव अवधेश अग्रवाल ने रविवार को बताया कि निर्धारित धनराशि जमा करके सदस्य निर्यातक ऑटम मेले के लिए अपने स्टाल की बुकिंग करा सकेंगे। बुकिंग कराने की अंतिम समय सीमा 31 मई तय की गई है। इस तारीख तक जो निर्यातक अपनी बुकिंग करा लेंगे उनका नाम ही स्टॉल आवंटन के लिए होने वाले ड्रॉ में शामिल किया जाएगा।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story