बाइक सवारों को बोलेरो ने मारी टक्कर, अधेड़ की मौत

WhatsApp Channel Join Now
बाइक सवारों को बोलेरो ने मारी टक्कर, अधेड़ की मौत


भाई के साढू की पुत्री की शादी समारोह से लौट रहे अपने घर

हमीरपुर, 20 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शनिवार को शादी समारोह में शामिल होने बाद बाइक से घर जा रहे बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सुमेरपुर के गुरगुज थोक निवासी कमलेश प्रजापति (50) पुत्र भैरम प्रजापति अपने भतीजा अनिल (25) पुत्र अशोक कुमार के साथ बाइक से थाना मुस्करा के गहरौली गांव में बड़े भाई के साढू राम सजीवन की पुत्री की शादी में शामिल होने गए हुए थे। शनिवार को शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार इमिलिया गांव में बनी पानी की टंकी के पहले हल्की मोड़ के पास पहुंचें तभी विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो वाहन ने जोरदारी के साथ टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क के किनारे नाली में बाइक सहित घुस गए हैं। नाली के पास पड़ी पत्थरों से कमलेश का सिर जोरदारी से टकरा जाने से फट गया है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है वहीं भतीजा अनिल नाली के अंदर गिरा, जिससे उसकी मामूली चोट के साथ सिर फट गया है सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। वहीं अनिल का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई है।

बिंवार थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे में एक युवक घायल हुआ। हादसे के बाद अज्ञात बोलेरो वाहन चालक फरार है जिसकी तलाश कराई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story