रेलवे अंडरपास के ऊपर मिला आईटीआई छात्र का शव
नौकरी की चिंता से परेशान था छात्र, परिजनों में मचा कोहराम
हमीरपुर, 14 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिजनौडा-करहिया रेलवे अंडरपास के ऊपर शनिवार को 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। मृतक की पहचान भगत सिंह वर्मा निवासी सिचौली पुरवा, थाना मौदहा के रूप में हुई है, जो शुक्रवार रात से घर से लापता था। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
दिवंगत के बड़े भाई शिवदास गौतम ने बताया कि भगत सिंह शुक्रवार रात घर से यह कहकर निकले थे कि वह बड़े चौराहे होकर आ रहे हैं, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। शनिवार को अकौना से रागौल रेलवे स्टेशन के मध्य पोल संख्या 1332/22 के पास शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद स्वजनों को घटना से अवगत कराया गया। दिवंगत कस्बा के आईटीआई कॉलेज से अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। उनके पिता ने बताया कि बेटे को भविष्य में नौकरी की चिंता सताती रहती थी। उनका परिवार में किसी से भी कोई विवाद नहीं था। चार भाइयों में सबसे छोटे भगत सिंह की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उनकी एक छह वर्षीय बेटी है। अचानक हुई इस घटना से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का वातावरण है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने शनिवार को शाम बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही ह
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

