तीन दिन से लापता वृद्ध का तालाब में मिला शव

WhatsApp Channel Join Now
तीन दिन से लापता वृद्ध का तालाब में मिला शव


मानसिक रूप से विक्षिप्त और बीमार था वृद्ध, परिवार में मचा कोहराम

हमीरपुर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मझगवां थाना क्षेत्र के गिरवर गांव में शुक्रवार शाम गांव के किनारे स्थित बड़े तालाब में तीन दिन से लापता एक वृद्ध का शव शुक्रवार को उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और जांच पड़ताल की।

ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि 65 वर्षीय मानसिंह राजपूत बीमार होने के साथ मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। वह तीन दिन पहले घर से निकले थे। स्वजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार शाम गांव के किनारे स्थित बड़े तालाब के पानी में उनका शव उतराता मिला। मृतक के नाती सौरभ ने बताया कि दादा के नाम १० बीघा जमीन थी। जिस पर वह उनके साथ खेतीबाड़ी करता था। पत्नी देशरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर मझगवां थानाध्यक्ष दिनेश मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सीओ राजीव प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि वृद्ध मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762258 Articles

Share this story