वृंदावन की रशियन बिल्डिंग में कोस्टारिका के नागरिक का मिला शव

WhatsApp Channel Join Now
वृंदावन की रशियन बिल्डिंग में कोस्टारिका के नागरिक का मिला शव


मथुरा, 10 नवम्बर (हि.स.)। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रमन रेती स्थित रशियन बिल्डिंग में रह रहे कोस्टारिका के 60 वर्षीय नागरिक गेरार्डाे एनरिक का शव मंगलवार उनके कमरे से बरामद किया गया है। कमरे से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची वृंदावन कोतवाली पुलिस ने ताला तोड़कर शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा भरकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देने के लिए संबंधित एम्बेसी से संपर्क किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775081 Articles

Share this story