जामुन के पेड़ से लटका मिला 38 वर्षीय व्यक्ति का शव

WhatsApp Channel Join Now
जामुन के पेड़ से लटका मिला 38 वर्षीय व्यक्ति का शव


गाजियाबाद, 05 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव हदयपुर भंडौला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव खेत में जामुन के पेड़ से लटका मिला। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि गांव हदयपुर भंडौला निवासी 38 वर्षीय पिंटू कुमार मजदूरी करते थे। वह गुरुवार रात खाना खाने के बाद घर से निकले थे। देर रात जब वह वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। शुक्रवार को उनका शव गांव एक किलोमीटर दूर खेत में जामुन के पेड़ से लटका मिला। घटना स्थल से फॉरेसिंग टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। एसीपी का कहना है कि प्रथम दृष्टतया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट टाने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story