सुलतानपुर : गोमती नदी में मिला अधेड़ का शव
Mar 18, 2026, 12:22 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
सुलतानपुर, 18 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना गोसाईगंज अंतर्गत गोमती नदी में बुधवार सुबह एक लाश मिली है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष गोसाईगंज राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि मृतक के पास से एक आधार कार्ड मिला है जिससे बॉडी की शिनाख्त शीतला प्रसाद (52) पुत्र मोतीलाल कसौधन निवासी पार्किसगंज कोतवाली नगर के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है, उनके द्वारा शव की शिनाख्त कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

