दो दिन से लापता बीस वर्षीय युवक का शव कुएं में मिला

WhatsApp Channel Join Now
दो दिन से लापता बीस वर्षीय युवक का शव कुएं में मिला


औरैया, 27 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर प्रदेश औरैया जनपद के सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम महराजपुर में सोमवार को एक 20 वर्षीय युवक का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान शिवम सिंह (20) पुत्र बदन सिंह निवासी महराजपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक बीते 25 अप्रैल से घर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी उसी दिन थाना सहायल में दर्ज कराई गई थी।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के अनुसार, युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। उसका शव हरनाम सिंह के खेत में बने कुएं में मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है तथा मामले की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story