भारतीय मजदूर संघ ने श्रम संहिताओं का स्वागत किया, कहा—मोदी सरकार अच्छा कार्य कर रही

WhatsApp Channel Join Now
भारतीय मजदूर संघ ने श्रम संहिताओं का स्वागत किया, कहा—मोदी सरकार अच्छा कार्य कर रही


बीएमएस के क्षेत्र संगठन मंत्री शंकर लाल बोले - केंद्र सरकार बेहतर कार्य कर रही

मुरादाबाद, 2 दिसम्बर (हि.स.)। भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री शंकर लाल ने कहा केंद्र सरकार ने देश के श्रमिकों और श्रमबल के लिए बेहतर वेतन, रक्षा, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर कल्याण जैसे बड़े बदलाव कर चार ने श्रम कानून लागू किए हैं। भारतीय मजदूर संघ ने मजदूरों के हित में उठाए गए इस कदम का स्वागत किया है।

क्षेत्र संगठन मंत्री शंकर लाल मंगलवार को माला निकेतन, बुद्धि विहार में प्रेस से चर्चा कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए भारत सरकार ने चार श्रम संहिताओं को 21 नवंबर 2025 से लागू करने की घोषणा की है। मजदूर संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष तरुण पाराशर ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से श्रमिकों के पक्ष में किया गया सबसे बड़ा सुधार है। उन्होंने कहा कि इससे श्रमिक सशक्त होंगे और अनुपालन आसान होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख डॉ. पवन कुमार जैन ने कहा कि लगभग पचास करोड़ लोग असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं और नई श्रम संहिताओं के लागू होने से अब उनका न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुनिश्चित हो जाएगा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बाल कल्याण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा विशेष गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन का भी प्रावधान है। व्यक्तिगत स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुडे पुराने कानूनों को कई आधुनिक प्रावधानों के साथ अपडेट किया गया है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story