बीएमसी चुनाव में जीत पर भाजपा कार्यालय में मना विजयोत्सव

WhatsApp Channel Join Now
बीएमसी चुनाव में जीत पर भाजपा कार्यालय में मना विजयोत्सव


लखनऊ,16 जनवरी (हि.स.)। मुंबई महानगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता को मिली ऐतिहासिक जीत पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजयोत्सव मनाया। ढोल नगाड़ों के थाप पर झूम नाच रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को ​मिठाईयां खिलाई। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल और प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल भी विजयोत्सव में शामिल हुए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बीएमसी में जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र की जागरूक जनता ने एक बार फिर विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व पर अपना अटूट विश्वास जताया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि एन.डी.ए. के जनप्रतिनिधि सेवा, समर्पण और सुशासन के संकल्प के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए महाराष्ट्र के शहरी विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story